आने वाली फिल्म 'लूसी' में मादक पदार्थ तस्कर की भूमिका निभा रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहतर ड्राइवर साबित नहीं हुईं।
वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म में स्कारलेट अच्छी ड्राइवर बनने में असफल रहीं। ल्यूक बेसोन की आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान स्कारलेट के गाड़ी चलाते समय पेरिस की सड़कें कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई।
लापरवाही से गाड़ी चलाने से कई जगह कार की भिड़ंत भी हुई, लेकिन स्कारलेट बेफिक्र होकर गाडी चलती रही। पहली बार गाड़ी चलाने वाली स्कारलेट ने कहा, "हम वास्तव में बच गए।" स्कारलेट गाड़ी खुद चलाने को वरीयता नहीं देती।
'लूसी' में मोरगन फ्रीमैन वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी।
'लूसी' की शूटिंग के दौरान स्कारलेट ने कार की हालत कर दी खस्ता
Tuesday, July 15, 2014 16:13 IST


