पॉप स्टार और हॉलीवुड अभिनेत्री माइली साइरस के पिता उन्हें किसी के साथ डेट पर भेजना चाहते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, बिली रे साइरस अपनी 21 वर्षीय बेटी की दोस्ती एक अच्छे से युवक से कराना चाहते हैं और इस काम के लिए उनके दिमाग में कुछ-एक नौजवानों के नाम भी हैं।
एक सूत्र ने पत्रिका ओके को बताया, "बिली को लगता है कि एक मजबूत और सहयोगी स्वभाव का युवक माइली को संभाल सकता है। वह किसी ऐसे युवक की तलाश में हैं, जो माइली का गलत फायदा न उठाए, बल्कि हर परिस्थिति में उसका साथ दे। वह चाहते हैं कि माइली की दोस्ती गायक कीप मूर या क्रिस यंग से हो जाए।"
अच्छे युवक से माइली की दोस्ती करवाना चाहते हैं बिली
Tuesday, July 15, 2014 16:13 IST


