हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक ने हाल ही में अपने घर में एक अनजान व्यक्ति को देखकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और 911 नंबर पर फोन कर के पुलिस को बुलाया।
'ग्रेविटी' फिल्म की अभिनेत्री सैंड्रा के घर में गिरफ्तार किए गए जोशुआ कारबेट (39) पर आवासीय चोरी और पीछा करने के आरोप लगाए गए हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, घटना के समय सैंड्रा अपने घर में थीं। वहीं वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' को मिले पुलिस के आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, सैंड्रा सुबह के समय अपने बिस्तर पर थीं, तभी उन्हें शोर सुनाई दिया।
उसके बाद उन्होंने हाल में एक आदमी को अपने सामने देखा। आदमी को देखकर वह डर गईं। वह दौड़कर वापस अपने कमरे में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद करके पुलिस को बुलाया।
कारबेट के खिलाफ बन्दूक रखने का भी आरोप है। पुलिस ने कथित तौर पर कारबेट के घर में छिपाए गए हथियार बरामद किए हैं।
अंजान आदमी को घर में देख बहुत घबरा गई थी सैंड्रा
Wednesday, July 16, 2014 15:08 IST


