Bollywood News


अलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं केटी होम्स

अलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं केटी होम्स
हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स इन दिनों स्वीडिश अभिनेता अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड को डेट कर रही हैं​। केटी (35) और अलेक्जेंडर (37) फिल्म 'द गिवर' में काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे​। कहा जाता है कि उसके बाद से ही दोनों लोगों की नजरों से बचकर एक दूसरे से मिलते रहते हैं​।

​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने पत्रिका ग्रैजिया को बताया​,​ "फिल्म के सेट पर भी उनकी एक-दूसरे से छेड़खानी और दिल्लगी छुपी नहीं थी​।​ इसलिए उनके साथ वक्त बिताने की बात से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ​। ​उनको एक दूसरे का साथ पसंद है​।"

​​ केटी आठ वर्षीय बेटी सूरी की मां हैं, जिसके पिता अभिनेता टॉम क्रूज हैं​। कहा जा रहा है कि आनेवाले समय में फिल्म प्रमोशन को लेकर उन्हें अलेक्जेंडर के साथ और ​भी ​वक्त बिताने का मौका मिलेगा​।

End of content

No more pages to load