Bollywood News


फिलिस्तीन पर ट्वीट कर विवादों में घिरीं रिहाना

फिलिस्तीन पर ट्वीट कर विवादों में घिरीं रिहाना
​गायिका रिहाना ने ट्विटर पर फिलिस्तीन की स्वतंत्रता का समर्थन ​किया था। लेकिन उनके द्वारा ट्विटर पर की गई टिप्पणी उन्हें अब महंगी पड़ रही है। जिसके चलते उन्हें अपनी टिप्पणी को हटाना पड़ गया​ है​।​

रिहाना ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा था, "फिलिस्तीन को आजाद करो​।" कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी ट्वीट हटाने का निर्णय लिया​।

​ ​वहीं ​वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, रिहाना के करीबी मित्र ने कहा कि उनका इरादा इसे ट्वीट में भेजने का नहीं था​।

​ ​ सूत्र ने कहा, "उन्होंने इसे हटा दिया क्योंकि ​उन्हें ​यह ट्वीट ​नहीं करना चाहिए था। उन्हें जब प्रशंसकों से इस बारे में सुनने को मिला, तब जाकर यह एहसास हुआ कि यह एक ​गलत ​ट्वीट ​था।​​"​

​ एक अन्य सूत्र ने कहा, "वह शांति का समर्थन करने वालों में से हैं और मासूम लोगों की मौत नहीं चाहतीं​।​"​

​​ 26 वर्षीया रिहाना ने बाद में ट्वीट किया, "चलिए शांति और इजरायली-फिलिस्तीन संघर्ष के जल्द खत्म होने की प्रार्थना करें​।​ क्या कोई उम्मीद है​।​"

End of content

No more pages to load