Bollywood News


​जेनी ने ​अपने 11 वर्षीय बेटे को दी ​जरुरी यौन शिक्षा

​हॉलीवुड अभिनेत्री जेनी​ मैककार्थी ​अपने बेटे को लेकर असुरक्षित हो गई थी, और इसी के चलते उन्होंने अपने 11 साल के बेटे को यौन शिक्षा देते हुए इस विषय पर खुलकर बात की।​
​​
​ दरअसल उन्हें डर था कि कहीं वह इन चीजों ​की तरफ आकर्षित ना हो जाए। जेनी को ऐसा अपनी ही एक गलती की वजह से करना पड़ा। जिसमें उन्होंने अनजाने में अपने बेटे को यौन ​क्रिया ​के बारे में कुछ संदेहास्पद संदेश दे दिया था​। जिसके बाद उन्हें इसके बारे में इवान को कुछ ​जरुरी ​जानकारियां ​देनी पड़ी।​
​​
​ जेनी ने बताया, ​"​एक समय अनजाने में मैंने ​उसे कह दिया ​था की काम-क्रिया पैरों की मालिश की तरह है। ​इसके बाद ​मैंने देखा कि उसके आईपैड में पैर मालिश की 2,000 तस्वीरें थीं​।​
​​
​​ उन्होंने बताया, ​"​इसके बाद मैं बैठी और उससे बात की।​" जेनी ने अपने बेटे इवान को आधारभूत बातें बताई। जेनी ने ​'​यूएस वीकली​'​ पत्रिका को बताया, ​"​यह कठिन था... लेकिन एकल मां होने के नाते मुझे माता-पिता दोनों का काम करना प़डता है। मुझे गर्व है कि मेरी बात सुनने के बाद इवान ने कहा कि वह जिंदगी में कभी ​ऐसा​ नहीं करेगा।​"​

End of content

No more pages to load