Bollywood News


​जोहानसन अगले माह शादी करेंगी

​जोहानसन अगले माह शादी करेंगी
​फ्रांसीसी पत्रकार रोमेन डोरिएसिस से डेटिंग कर रही हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने अगले माह शादी करने का निर्णय लिया है।​​​​​
​​​
​'​न्यूयॉर्क पोस्ट​'​ समाचारपत्र के अनुसार​,​ 29 वर्षीया जोहानसन रात्रिभोज पर अपने साथी मेहमानों से यह कहते सुनी गईं कि वह और डोरिएसिस अगले चार सप्ताहों में शादी कर लेंगे। जोहानसन, डोरिएसिस के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।​​​​​
​​​
​ ​ ऐसी संभावना है कि 'लकी' फिल्म की नायिका जोहानसन अपने मंगेतर के साथ या तो उनकी जन्मस्थली पेरिस या फिर हैम्पटंस में शादी करेंगी।​ जोहानसन के हवाले से कहा गया, "जो इंसान ज्यादा चर्चित न हो, उसके साथ रहना काफी आसान है, लेकिन हमारे संबंध इससे कहीं बढ़कर है।"​​​​​
​​​
​​ जोहानसन ने इससे पहले अभिनेता रयान रेनोल्डस से शादी की थी।

End of content

No more pages to load