लेडी गागा अब एक जल संरक्षण अभियान में शामिल हो कर कैलिफोर्निया के लोगों से पानी बचाने की अपील कर रही हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'सेव अवर वाटर' अभियान के एक नए वीडियो में गागा ने बताया कि हाल ही में किए गए एक दौरे में उन्हें वहां पानी की कमी के बारे में पता चला।
अपने संदेश में उन्होंने कैलिफोर्नियावासियों से कहा, "पानी बचाने में अपना योगदान कीजिए।" वहीं इस से पहले भी गवर्नरन जेरी ब्राउन ने पानी के प्रयोग में 20 फीसदी कटौती करने का आह्वान किया था, जिसके छह महीने बाद ही गागा का यह वीडियो जारी हुआ है।
लोगों से पानी बचाने की अपील कर रही हैं लेडी गागा
Wednesday, July 23, 2014 17:37 IST


