Bollywood News


बेवफा पति से अब भी प्रेम करती हैं केटी

बेवफा पति से अब भी प्रेम करती हैं केटी
​खबर है कि ​पूर्व मॉडल केटी प्राइस अपने बेवफा पति कीरन हेलर ​से अभी भी प्रेम करती हैं। हालाँकि कुछ दिनों वह उनका गला दबाना चाहती है, लेकिन अब तक भी खुद को ​उनसे प्रेम करने से नहीं रोक पाई है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, केटी पति द्वारा उनकी दो करीबी सहेलियों के साथ मिलकर की गई बेवफाई से टूट गई थीं, लेकिन वह स्वीकारती हैं कि वह यौन संबंधों की लत को लेकर चल रहे पति के इलाज में उनके साथ खड़ी रहेंगी​।

​ 'द सन' समाचारपत्र के अनुसार, केटी ने कहा, "मैं उनका गला घोंट सकती हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनसे प्यार नहीं करती..मेरी जिंदगी दिल दहला देने वाली प्रतिक्रियाओं से भरी रही है और मैंने ​जिंदगी में हमेशा बेहतरीन चीजें नहीं की हैं​।"

End of content

No more pages to load