Bollywood News


काल्विन क्लीन के विज्ञापन में नजर आएंगे बीबर

काल्विन क्लीन के विज्ञापन में नजर आएंगे बीबर
पॉप गायक जस्टिन बीबर ने काल्विन क्लीन (सीके) ब्रांड के साथ विज्ञापन का एक सौदा किया है। उन्होंने ब्रांड की अंडरवियर श्रृंखला के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग भी की है।

बीबर से पहले सुपरमॉडल केट मॉस और लारा स्टोन सीके के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। हांलांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बीबर को इस विज्ञापन के लिए कितना भुगतान किया गया है। लेकिन मॉस को सीके के पहले सौदे में 12 लाख डॉलर भुगतान किया गया था, बाद में इसे बढ़ाकर 40 लाख डॉलर कर दिया गया था।

ब्रांड के एक सूत्र ने बताया, "बीबर ने काल्विन क्लीन के लिए शूटिंग की है, हमें उम्मीद है कि साल के अंत में यह रिलीज हो जाएगा।" पिछले हफ्ते ही बीबर ने काल्विन क्लीन अंडवियर पहने अपनी एक तस्वीर साझा की थी। अप्रैल में अफवाहें आई थी एक प्रचार में वह केंडल जेनर के साथ नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load