अटकलें लगाई जा रही हैं कि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर शायद 'आयरन मैन' फिल्म श्रृंखला की चौथी फिल्म में नहीं होंगे।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म में रॉबर्ट के किरदार के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ इस तरह की अटकलें भी हैं कि डाउनी 'आयरन मैन' श्रृंखला की चौथी फिल्म में नहीं हो सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, डाउनी 'आयरन मैन' नहीं छोड़ना चाहते, लेकिन आखिरी फैसला मारवेल स्टूडियो को करना है।
डाउनी ने एक साक्षात्कार में कहा, "यह मारवेल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीग, मारवेल इंटरटेनमेंट के सीइओ आइक पर्लमटर और डिजनी के हाथ में है कि वे हमारे पास किस प्रस्ताव के साथ आते हैं और यह हम पर निर्भर है कि हम सहमत होते हैं या असहमत।"
श्रृंखला में अरबपति प्लेब्वॉय की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट को फोर्ब्स पत्रिका ने इसी सप्ताह की शुरुआत में हॉलवीड के सबसे अधिक अमीर अभिनेता का दर्जा दिया है।
क्या 'आयरन मैन' श्रृंखला छोड़ देंगे रॉबर्ट?
Saturday, July 26, 2014 15:44 IST


