गायिका मिरांडा लैंबर्ट को लगता है कि कुत्तों को पालने के बदले में आपको उनका प्यार मिलता है। लैंबर्ट ने इस समय छह आवारा कुत्ते पाल रखे हैं। वर्तमान के लैंबर्ट को वेलन, बिलेमी, चेर, डेल्टा डॉन, जेस्सी और ब्लैक बेट्टी छह कुत्ते हैं।
लैंबर्ट ने वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' को बताया, "मेरे घर में एक और कुत्ते के लिए हमेशा एक कमरा खाली है।"
वह कहती हैं, "वह बचपन से ही अवारा कुत्तों को बचाती आई हैं। लेकिन उनके पति 'द वॉइस' के कोच ब्लेक शेल्टन को लगता है कि छह कुत्ते काफी हैं।
लैंबर्ट ने बताया कि बेलामी आखिरी कुत्ता था, जिसे मैंने गोद लिया था। मेरे पति को बेलामी पसंद है।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या छह कुत्तों की देखभाल करना भारी नहीं पड़ता, इस पर उनका जवाब था, "कभी-कभी, लेकिन इसके बदले आपको प्यार भी मिलता है। वे आपको बिना शर्त प्यार करते हैं।"
लैंबर्ट को अच्छा लगता है कुत्तों पालना
Saturday, July 26, 2014 15:44 IST


