हॉलीवुड अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग को उम्मीद है कि एक दिन वह अपने बच्चों से अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई समस्याओं को साझा करेंगी। ताकि वे रिश्ते के उतार-चढ़ाव को समझ सकें। पिछले साल दिसंबर में पति डीन मैकडरमट से धोखा मिलने के बाद टोरी बिल्कुल टूट गईं थी। डीन और टोरी के चार बच्चे हैं।
वेबसाइट ' कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टोरी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं इतनी सक्षम होऊंगी कि बच्चों कि साथ बहुत स्पष्ट बातचीत कर पाऊं, क्योंकि मैं चाहती हूं कि उन्हें पता चले कि हम जिस परिस्थति से गुजरे हैं, वह एक कठिन स्थिति थी।"
उन्होंने कहा, "हम इस पर खुलकर बात करेंगे और कहेंगे, 'आपको पता है कि चीजें हमेशा सरल नहीं होती। किसी भी संबंध को निभाने में बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है। कभी-कभी यह बहुत अच्छा नहीं होता, लेकिन आपको आगे बढ़ना होता है।' मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे इस बारे में बात कर सकूंगी।"
बच्चों से अपने रिश्तें के उतार-चढाव साझा करना चाहती हैं टोरी
Saturday, July 26, 2014 15:44 IST


