Bollywood News


​​ट्विटर पर ​केरी ​वाशिंगटन​ ने बनाया अकाउंट

​​ट्विटर पर ​केरी ​वाशिंगटन​ ने बनाया अकाउंट
​​अमेरिकी अभिनेत्री केरी वाशिंगटन ने आखिरकार ट्विटर पर अपना खाता खोल ही लिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर आने से डर रही थी।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'स्टाइलिस्ट' पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में 37 वर्षीया केरी ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'स्कैंडल' के प्रशंसकों से जुड़ने के लिए ट्विटर पर अपना खाता खोला है।​​

​​ केरी ने बताया, "हां। सोशल मीडिया में वास्तविक शक्ति है। दुनिया एक वैश्विक समुदाय बन गई है, जो बहुत रोमांचक है। मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं, इसलिए मैं इसे लेकर निराश थी।"​​

​​ उन्होंने बताया, "मु़झे नहीं पता था कि मैं किसी प्रकार लोगों से मुखातिब होऊं कि यह निजी जीवन में दखल जैसा नहीं हो और काम से अलग भी हो'।​"​

End of content

No more pages to load