Bollywood News


'सेलेना-कारा' की नजदीकियों से जल गए हैं बीबर​?​

'सेलेना-कारा' की नजदीकियों से जल गए हैं बीबर​?​
​पॉप गायक जस्टिन बीबर को अपनी पूर्व प्रेमिका सेलेना गोम्ज के साथ मॉडल कारा डेलविग्ने की बढ़ती नजदीकियों से जलन हो रही है।​

​ सेलेना और कारा काफी करीब आ गई हैं। दोनों साथ में छुट्टियां बिताती हैं, साथ में खरीददारी करती हैं और यहां तक कि स्नान भी साथ ही करती हैं।​ वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉम' के मुताबिक, सेलेना एक इतालवी व्यवसायी टॉमी चियाब्रा से भी जुड़ी हैं, लेकिन बीबर, कारा के साथ सेलेना की बढ़ती नजदीकियों से ज्यादा चिंतित हैं।​

​​ एक सूत्र ने बताया, "बीबर जानना चाहते हैं कि उनके बीच क्या हो रहा है, इसलिए वह कारा को एक से ज्यादा मौकों पर बुला चुके हैं।"​ सूत्र ने बताया कि कारा पिछले महीने ही अपनी समलैंगिक प्रेमिका अभिनेत्री मिशेल रोड्रिग्ज से अलग हुई हैं।

End of content

No more pages to load