सुनने में आया है कि शकीरा एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। एक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, शकीरा और उनके फुटबॉल खिलाड़ी प्रेमी गेरार्ड पीक को 19 माह का बेटा मिलान भी है। कहा गया है कि वे दोनों इस साल के अंत में दोबारा माता-पिता बनने की संभावना से बहुत खुश हैं।
शकीरा के करीबी दोस्त कार्लोस विवेस ने कहा, हां, वह गर्भवती हैं और बहुत खुश है। शकीरा और उनके प्रेमी गेरार्ड की ओर से इस खबर की पुष्टि करना अभी बाकी है। शकीरा ने इस साल की शुरूआत में कहा था, मैं गेरार्ड से आठ या नौ बच्चे चाहूंगी। अपनी खुद की फुटबॉल टीम।
क्या फिर से माँ बनने जा रहीं हैं शकीरा?
Tuesday, July 29, 2014 16:45 IST



