Bollywood News


​क्या अब ​बॉस्केटबॉल खिलाडी के साथ इश्क फरमा रही हैं केंडल?

​क्या अब ​बॉस्केटबॉल खिलाडी के साथ इश्क फरमा रही हैं केंडल?
​मॉडल केंडल जेनर को हाल ही में ​​बॉस्केटबॉल खिलाड़ी चैंडलर पारसंस के साथ फ्लर्ट करते देखा गया। केंडल अपनी बहन केली जेनर और दोस्तों के साथ एक रात्रिभोज पर आई थीं।​

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 18 वर्षीया केंडल और पारसंस 26 जुलाई को केली और अन्य दो दोस्तों के साथ थे। लेकिन वे दोनों एक साथ बैठकर एक-दूसरे को करीब से देख रहे थे।​

​​ 'न्यूयॉर्क पोस्ट' समाचार पत्र के पेज सिक्स कॉलम के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "खाने के दौरान केंडल और चैंडलर एक-दूसरे से फ्लर्ट कर रहे थे। वे पूरी रात बातें करके हंसते रहे।"​

वैसे ​​केंडल का नाम ​इस से ​पहले वन डायरेक्शन बैंड के गायक हैरी स्टाइल्स के साथ ​भी ​जुड़ा था।

End of content

No more pages to load