सुनने में आया है कि रैपर निक्की मिनाज ने अपने नए गाने 'एनाकोंडा' का प्रदर्शन अगले महीने तक रोक दिया है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 31 वर्षीया निकी का गाना सोमवार को रिलीज होना था, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह गाना चार अगस्त तक उपलब्ध नहीं हो पाएगा।
उन्होंने लिखा, "मेरे प्रियजनों, मुझे एनाकोंडा गाने के प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाकर अगले सोमवार यानी चार अगस्त को करनी पड़ रही है। मुझे पता है कि आप समझेंगे कि मैंने इसकी तारीख एक हफ्ते आगे क्यों बढ़ाई। आप सभी को मेरा प्यार।"
निकी ने आगे बढ़ाई 'एनाकोंडा' की तारीख
Wednesday, July 30, 2014 15:40 IST


