पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल कारमेन इलेक्ट्रा का कहना है कि उनके पूर्व प्रेमी साइमन कॉवेल अपने बेटे एरिक के बेहतरीन पिता होंगे। कॉवेल की प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन फरवरी में कॉवेल के पहले बच्चे की मां बनीं थी।
इलेक्ट्रा ने कहा, "मुझे यकीन है कि छोटे से एरिक को मनोरंजन और व्यापार का बहुत सा ज्ञान मिलेगा। वह पूरे परिवार को संभालेगा" वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इलेक्ट्रा ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि 54 वर्षीय कॉवेल बहुत आकर्षक हैं।
इलेक्ट्रा और कॉवेल ने दिसंबर 2012 से फरवरी 2013 तक डेटिंग की थी। इलेक्ट्रा ने कहा, "कॉवेल बहुत मजेदार और बहुत स्मार्ट हैं। वह वास्तव में दिलचस्प हैं।"
बेहतर पिता होंगे कॉवेल: पूर्व प्रेमिका
Thursday, July 31, 2014 15:50 IST


