Bollywood News


​​बेटी के लिए खरीददारी करना चाहते हैं रॉबर्ट

​​बेटी के लिए खरीददारी करना चाहते हैं रॉबर्ट
​हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर कुछ समय निकालकर अपनी होने वाली बेटी के लिए खरीददारी करना चाहते हैं। वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, 49 वर्षीय रॉबर्ट की पत्नी सुसाना लेविन नवंबर में एक बेटी को जन्म देने वाली हैं।​

​ रॉबर्ट डाउनी बेटी के लिए बहुत से उपहार लेने की योजना बना रहे हैं। रॉबर्ट ने कहा​, "मेरे पास अभी उसके लिए खरीददारी करने का समय नहीं है, लेकिन जब भी मैं खरीददारी के लिए जाऊंगा तो बहुत सारी खरीददारी करूंगा।​"​ ​'​आयरनमैन​'​ अभिनेता रॉबर्ट का लेविन के साथ एक 2 वर्षीय बेटा एक्सटन और अपनी पूर्व पत्नी डेबोरा फैलकोनर के साथ 20 वर्षीय बेटा इंडियो है।

End of content

No more pages to load