Bollywood News


​ब्लूम-बीबर के बीच हुई कहासुनी?

​ब्लूम-बीबर के बीच हुई कहासुनी?
​हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की इबीसा में पॉप स्टार जस्टिन बीबर से कहासुनी हो गई। वेबसाइट ​'​टीएमजेड डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, ब्लूम और बीबर को नामचीन हस्तियों से भरे एक रेस्तरां के बाहर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने झगड़ते देखा था।​

​ एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ब्लूम ने बीबर को एक मुक्का जड़ना चाहा, जिससे बचने के लिए बीबर तेजी से झुक गए। बाद में बीबर, ब्लूम पर चिल्लाए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बीबर मामला रफा-दफा करने के लिए वहां से चलते बने। बीबर के इस कदम की वहां जमा भीड़ ने सराहना की।​​
​​
​​ वर्ष 2012 में बीबर एक फैशन शो में ब्लूम की पूर्व पत्नी मिरांडा केर संग नाचते-गाते देखे गए थे। उस दिन से ही दोनों के बीच तनातनी है। इस साल की शुरुआत में ब्लूम भी बीबर की प्रेमिका सेलेना गोम्ज के साथ देखे गए थे।

End of content

No more pages to load