संगीत सम्राट साइमन कॉवेल कहते हैं कि टीवी रिएलिटी शो 'एक्स फैक्टर' में उनकी सहयोगी निर्णायक चेरिल फर्नाडीज-वर्सीनी उर्फ चेरिल को इतना खुश कभी नहीं देखा, जितना वह अब हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार चेरिल के हमेशा खुश रहने का राज फ्रांसीसी व्यवसायी जीन-बर्नार्ड फर्नाडीज के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता है।
कॉवेल (54) ने कहा, "चेरिल को इससे पहले मैंने इतना खुश कभी नहीं देखा। उनके पति कमाल के इंसान हैं।"
लंदन में अपनी दूसरी शादी की पार्टी में चेरिल काले रंग के राल्फ एंड रुस्सो हॉट कॉट्योर गाउन में कमाल की लग रही थीं।
चेरिल और जीन पिछले महीने ही विवाह बंधन में बंधे हैं। चेरिल ने हालांकि अपने वैवाहिक जीवन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
जीन के साथ शादी कर बेहद खुश हैं चेरिल
Sunday, August 03, 2014 16:40 IST


