Bollywood News


​जब गलती से कूड़े दान में पहुंच गया सैंड्रा का पर्स

​जब गलती से कूड़े दान में पहुंच गया सैंड्रा का पर्स
अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक हाल ही में उस वक्त डर गईं, जब रात के वक्त बाहर घूमने के दौरान उनका पर्स खो गया। वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, 50 वर्षीय​ सैंड्रा को वेस्ट हॉलीवुड में खाना खाते वक्त जब अहसास हुआ कि उनका क्लच बैग खो गया है, ​तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।​

एक सूत्र ने बताया, ​"​वह चीखीं​,​ ​"मेरा पर्स कहां है। मैंने अपने पर्स के साथ क्या किया।​" सैंड्रा के साथ डिनर कर रहे मेहमान घबरा गए और उनका पर्स ढू़ढ़ने लगे।​

सूत्र ने बताया, ​"​प्रबंधक भी दौड़ता ह़ुआ आया और सबके साथ पर्स ढूंढ़ने लगा।​"​ लेकिन जल्द ही होटल के कर्मचारी ने बताया कि वह मेज साफ करते समय गलती से सैंड्रा का पर्स कूड़े में चला गया। कर्मचारी ने इसके लिए माफी भी मांगी।​

End of content

No more pages to load