टेलीविजन रियलिटी शो 'एक्स फैक्टर' की जज चेरिल फर्नाडीज-वर्सिनी ने किशोरों को टेलीविजन शो में भाग लेने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, मशहूर गायिका चेरिल चार साल के अंतराल के बाद शो के निर्णायकमंडल में लौट आई हैं और उन्होंने कुछ प्रतिभागियों को चेताया है कि वह शो में भाग लेने के लिहाज से अभी बहुत छोटे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें कुछ साल के बाद आना चाहिए, जब उनकी स्कूली पढ़ाई पूरी हो जाए। 'गर्ल्स अलाउड बैंड' की पूर्व सदस्या चेरिल ने शो में 14 साल के एक प्रतिभागी को खारिज कर दिया था। इस बारे में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि 14 साल के लड़के को अपने कंधों पर इतना भार ढोने की जरूरत है।"
चेरिल ने कहा, "वह अपनी जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (जीसीएसई) करे।"
चेरिल ने किशोरों से पढ़ाई पूरी करने को कहा
Monday, August 04, 2014 17:14 IST


