Bollywood News


​प्रेमिका ​की चिंता सता रही है लिंडसे के पिता ​को

​प्रेमिका ​की चिंता सता रही है लिंडसे के पिता ​को
​हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान के पिता माइकल लोहान को अपनी प्रेमिका​ ​की फिक्र है, जो इस समय जेल में हैं और गर्भवती हैं। उनकी प्रेमिका को दो बार ​दिक्कत आ चुकी है और माइकल को डर है कि उनको गर्भपात हो सकता है।​
​​
​ माइकल ने अपनी प्रेमिका केट मेजर को जेल में उचित चिकित्सकीय देखभाल मुहैया कराने के लिए जोस बेज नाम के एक वकील को न्यायालय से आदेश प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी है।​
​​
​​ केट को नशे में गाड़ी चलाने​ के अपराध में आठ महीने जेल की सजा हुई है।​ ​माइकल (54) ने वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' से कहा, "आपको अच्छी तरह पता है गर्भवस्था के दौरान किसी महिला को रक्तस्राव होता है, तो गर्भपात होने का खतरा रहता है।"​
​​
​​ केट और माइकल का 18 महीने का एक बेटा लेंडन भी है।

End of content

No more pages to load