Bollywood News


​​थाईलैंड ​की एक अनाथ बच्ची ​से किम​ को हुआ लगाव ​

​​थाईलैंड ​की एक अनाथ बच्ची ​से किम​ को हुआ लगाव ​
​टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां ने थाईलैंड निवासी उस बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है, जिससे उनकी मुलाकात वहां एक अनाथालय में हुई थी। 33 वर्षीया किम अपने परिवार के साथ उनके शो 'कीपिंग अप विद द कर्दशियंस' पर थाईलैंड में छुट्टियां बिताती देखी गई थीं और अपने टूर गाइड के इशारे पर एक अनाथालय भी गई थीं।​

​ किम का वहां 12 वर्षीया बच्ची पिंक से एक बहुत करीबी रिश्ता बन गया। बच्ची ने किम को एक ब्रैसलेट भी दिया था। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, किम ने कहा, "वह बहुत प्यारी है। मैं उसे अपने साथ घर लाना चाहती हूं।"​​

​​ यही नहीं किम जिस रिजॉर्ट में रुकी हुई थीं, उन्होंने उसके मैनेजर से गोद लेने के बारे में बात भी की थी। किम को बताया गया कि थाईलैंड की सरकार ने अन्य देशों के लोगों को अपने देश से अनाथ बच्चे गोद लेने के मामले में हताश किया है। किम ने इस खबर को 'बहुत दुखद' बताया।

End of content

No more pages to load