Bollywood News


​'स्पाइडर-मैन' के बाद ​​अब 'स्पाइडर वूमैन'​ ​की तैयारी

​'स्पाइडर-मैन' के बाद ​​अब 'स्पाइडर वूमैन'​ ​की तैयारी
​हॉलीवुड में 'स्पाइडर-मैन' सीरीज के हिट होने के बाद अब महिलाओं पर केंद्रित 'स्पाइडर-वूमैन' फिल्म बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो वर्ष 2017 तक यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।​

​ डेडलाइन डॉट कॉम के अनुसार, बताया जाता है कि सोनी पिक्चर्स इस सीरीज को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है और इसके लिए महिला सुपरहीरोइन के रूप में अभिनेत्री की तलाश में है। इस फिल्म से कई अभिनेत्रियां जुड़ सकती हैं।​​

​​ उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वर्ष 2017 तक प्रदर्शित हो जाएगी। 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' फिल्म के निर्देशक मार्क वेब पहले ही इसकी संभावना जता चुके हैं कि स्पाइडर-वूमैन पर्दे सजीव हो सकती है।​​​

​ उन्होंने ईऑनलाइन से कहा था, यह मेरे दिमाग में नहीं है। लेकिन यह एक बेहद रुचिकर विषय होगा।

End of content

No more pages to load