हॉलीवुड अभिनेत्री कैथरीन हीगल कहती हैं कि अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'ग्रेज एनाटॉमी' में काम करने के दौरान उनकी प्राथमिकताएं गड़बड़ा गईं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 35 वर्षीया कैथरीन का कहना है कि धारावाहिक के व्यस्ततापूर्ण शेड्यूल और मातृत्व ने उन्हें 'गुस्से' और 'कुंठा' का अहसास कराया।
उन्होंने कहा, "मैं घर गुस्से में आती और कुंठित होती कि मैंने अपने बच्चे का साथ गंवा दिया। मैंने उसे नींद पूरी होने के बाद जगाया नहीं, सुलाया नहीं या नहलाया नहीं। मैं उसके कमरे में चुपके से झांकती और वह जब सोई होती तो यह ध्यान रखते हुए उसे दुलारती कि वह जाग न जाए।"
कैथरीन ने कहा, "मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी प्राथमिकताएं गड़बड़ा गई हैं। मैं सिर्फ अपने काम में ज्यादा समय और ऊर्जा लगा रही थी, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि परिवार पहले है।"
बेटी की अनदेखा करने का कैथरीन को हुआ मलाल
Thursday, August 07, 2014 15:11 IST


