Bollywood News


​ब्रूक ​से ज्यादा अपने शरीर ​में दिलचस्पी रखते हैं उनके मंगेतर

​ब्रूक ​से ज्यादा अपने शरीर ​में दिलचस्पी रखते हैं उनके मंगेतर
​​ब्रिटिश अभिनेत्री-मॉडल केली ब्रूक कहती हैं कि उनके मंगेतर डेविड मैकइंटोश की दिलचस्पी उनकी दिलकश काया की बजाय अपनी शारीरिक बनावट में ज्यादा है।​

​ वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ब्रूक ने 12 सप्ताहों तक 'ग्लैडिएटर' के नायक डेविड को डेट किया और उसके बाद उनसे सगाई कर ली।​
​​
​​​ ब्रूक ने कहा, "मुझे अपनी कद-काठी से प्यार है और मेरी दुबली-पतली होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं 10 साल के बच्चे की तरह नहीं दिखना चाहती। मैं एक महिला की तरह दिखना चाहती हूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपनी सुडौलता पसंद है।"​
​​
​​​ ब्रूक कई लोगों को आकर्षक लगती हैं। उन्हें हैरानी है कि उनके मंगेतर अपने ही डील-डौल को लेकर इतने आसक्त कैसे हैं।​
​​
​​​ उन्होंनें कहा, "आपको पता है? डेविड मुझसे ज्यादा अपने शरीर में दिलचस्पी रखते हैं और मैं उन्हें दोष नहीं देती। मुझे उनका डील-डौल अच्छा लगता है..मैंने कभी ऐसी काया नहीं देखी।"

End of content

No more pages to load