Bollywood News


उम्र के साथ और ज्यादा आकर्षक हो गई हूँ: जेसिका अल्बा

उम्र के साथ और ज्यादा आकर्षक हो गई हूँ: जेसिका अल्बा
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि वह 30 साल की होने की बात सोचकर दुखी थीं। खासकर इसलिए क्योंकि वह गर्भवती थीं। जेसिका (33) को उम्र के एक नए दशक में कदम रखना तकलीफदेह लगा। उन्हें पति कैश वारेन से होनोर (6) और हैवन (2) नाम से दो बेटियां हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, उन्होंने कहा, "यह काफी तकलीफदेह था। मैं नहीं जानती कि यह इतना मुश्किल क्यों था। सबसे पहली बात मैं गर्भवती थी और मैं एक रॉक स्टार की तरह पार्टी करना चाहती थी। मुझे यह तक नहीं पता चला कि मैंने 30 की होने तक अपनी जिंदगी के दूसरे दशक की फिक्र की भी या नहीं।"

जेसिका हालांकि अब अपने नए लुक से खुश हैं और महसूस करती हैं कि उम्र के साथ वह और आकर्षक हो गई हैं। जेसिका ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अब बेहतर दिखती हूं।"

End of content

No more pages to load