Bollywood News


मेलानी ग्रिफिथ नहीं देख सकती 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे'

हॉलीवुड अभिनेत्री मेलानी ग्रिफिथ पर उनकी बेटी डकोटा जॉनसन ने फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' देखने पर रोक लगा दी है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 56 वर्षीया मेलानी कहती हैं कि वह यह कामोत्तेजक फिल्म को नहीं देख सकती। जिसमें उनकी 24 वर्षीया बेटी डकोटा ने अभिनय किया है।

मेलानी ने कहा, "मैंने 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' नहीं देखी है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसे देखने वाली हूँ। डकोटा की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, "आप लोग नहीं आ सकते। किसी भी तरह नहीं। इसलिए हम नहीं जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "वे जब साधारण दृश्यों की शूटिंग कर रहे थे, तो मैं कुछ दिनों के लिए उसे देखने गई थी।"

End of content

No more pages to load