Bollywood News


ब्रिटिश रियलिटी शो पर लिंडसे की निगाह!

ब्रिटिश रियलिटी शो पर लिंडसे की निगाह!
पॉप गायिका लिंडसे लोहान को 'द ओनली वे इज एसेक्स' शो बेहद पसंद है और इसलिए वह इसमें अतिथि भूमिका करना चाहती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 'केनयन्स' की अभिनेत्री इस ब्रिटिश रियलिटी शो में अतिथि भूमिका करना चाहती हैं, क्योंकि यह शो उन्हें बेहद पसंद है और इसकी हर कड़ी वह यूट्यूब पर देखती हैं।

सूत्र ने बताया, "लिंड्से को एसेक्स की सारी चीजें पसंद हैं और वह यूट्यूब पर इसकी हर कड़ी देखती हैं। वह हर किसी से आजकल यह कह रही हैं कि वह इसकी कुछ कड़ियों में काम करना चाहती हैं और उन्होंने इस शो के प्रबंधकों से इसके निर्माताओं से मुलाकात तय कराने का अनुरोध किया है।"

End of content

No more pages to load