Bollywood News


फैशन का जलवा बिखेर रहीं शेरॉन!

फैशन का जलवा बिखेर रहीं शेरॉन!
फैशन से उम्र का कोई वास्ता नहीं। हॉलीवुड की मशहूर 56 वर्षीय अभिनेत्री शेरॉन स्टोन को चमकदार नारंगी रंग की टॉप में घूमते देखकर तो ऐसा ही लगता है।

डेली मेल डॉट को डॉट यूके की एक खबर के मुताबिक, बीते शनिवार को वह यहां एक हवाई अड्डे पर अपने बेटे रोन के साथ देखी गई। खास बात यह है कि 56 वर्षीय अभिनेत्री ने उस वक्त बॉयफ्रेंड की फिट जीन्स और चमकदार नारंगी रंग की टॉप पहन रखी थी। यही नहीं, उनकी जूती भी उनके ड्रेस से मेल खा रही है। उन्होंने गले में सफेद रंग का स्कार्फ लपेट रखा था और हाथों में मोबाइल फोन था। आंखों पर काला चश्मा और जंच रहा था।

वाह! उम्र भले ही 56 की हो, इस उम्र में फैशन करना तो कोई शेरॉन से सीखे।

End of content

No more pages to load