हॉलीवुड अभिनेत्री जेदा पिंकेट स्मिथ इस बात को लेकर चिंतित थीं कि अभिनेता पति विल स्मिथ से विवाह करने के बाद नाम बदलने को लेकर उनके प्रशंसक कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, पिंकेट और विल ने 1997 में जब विवाह किया था, तब उनको डर था कि नाम बदल लेने पर उन्हें स्वतंत्र और सशक्त महिला नहीं माना जाएगा। पिंकेट, विलोव (13) और जेडेन (16) की माँ हैं।
पिंकेट ने फेसबुक पर लिखा, "मेरा हमेशा से मानना था कि एक सशक्त महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है और उसे अपने महिला होने की ताकत पर विश्वास होता है। उसके लिए तयशुदा परंपराओं का पालन करना जरूरी नहीं होता और उनकी पहचान स्वतंत्र महिलाएं होती हैं।" बाद में पिंकेट ने फैसला किया कि वह अपना नाम नहीं बदलेंगी बल्कि अपने वास्तविक नाम के साथ विल का उपनाम जोड़ेंगी और उन्होंने अपना नाम जेदा पिंकेट स्मिथ रखा।
नाम बदलने को लेकर चिंतित थीं पिंकेट!
Monday, August 11, 2014 14:13 IST


