कोल्डप्ले बैंड के प्रमुख क्रिस मार्टिन का कहना है कि वह पॉप स्टार रिहाना के लिए गीत लिखना चाहते हैं। लेकिन उनके संगीत का हिस्सा होने का मौका मिलना आसान नहीं है।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, मार्टिन ने अगले एलबम के लिए कुछ गाने देने के लिए रिहाना से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। मार्टिन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह मुझसे इसके लिए पूछतीं। इसीलिए मैंने पूछ लिया, "कृपया मैं कुछ कोशिश कर सकता हूं?"
गायक-गीतकार मार्टिन पूर्व में कोल्डप्ले के गीत 'प्रिंसेस ऑफ चाइना' के लिए रिहाना के साथ काम कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें चिंता है कि उनके गानों को अंतिम स्वीकृति नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा, "उनके पास उनके लिए बढ़िया गाने लिखने वाले कई बेहतरीन लोग हैं। रिहाना के एलबम में एक गीत पाना 'अमेरिकन आइडल' जीतने की कोशिश करने जैसा है।"
रिहाना के लिए गीत लिखना चाहते हैं मार्टिन
Tuesday, August 12, 2014 15:42 IST


