Bollywood News


​​जब विलियम्स ने दी ​थी ​नासा के वैज्ञानिकों को खुशी

​​जब विलियम्स ने दी ​थी ​नासा के वैज्ञानिकों को खुशी
​दिवंगत हास्य अभिनेता और ऑस्कर पुरस्कार विजेता रॉबिन विलियम्स ने 1988 में नासा के अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी के सदस्यों को सुबह समय से जागने में मदद की थी।​
​​
​ विलियम्स ने वीडियो में कहा था, ''गुड मॉर्निग डिस्कवरी। गुड मॉर्निग डिस्कवरी। उठो लड़कों। अब शटल शफल शुरू करने की बारी है। आपको पता है कि मैं क्या कहना चाहता हूं। आपके लिए एक गीत है, जो हम अरबों लोगों की तरफ से आप पांच लोगों को समर्पित है।''​
​​
​​ विलियम्स की 1987 में आई फिल्म ​'​गुड मॉर्निग वियतनाम' से प्रेरित इस वीडियो क्लिप ने एसटीएस-26 मिशन के तहत धरती का चक्कर लगा रहे यान में मौजूद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी।

End of content

No more pages to load