Bollywood News


​पर्दे के पीछे भी रोमांटिक हूं: डेनियल

​पर्दे के पीछे भी रोमांटिक हूं: डेनियल
​फिल्म 'हैरी पॉटर' के अभिनेता डेनियल रैडक्लिफ का मानना है कि उनकी फिल्म 'व्हाट इफ' में उनका किरदार उनकी पर्दे के पीछे की जिंदगी से मेल खाता है। उनका कहना है कि असल जिंदगी में भी वह रोमांटिक हैं।​​

​​ वेबसाइट 'कॉंन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेत्री एरिन डार्कके साथ डेटिंग कर रहे 25 वर्षीय डेनियल ने अपनी नई कॉमेडी फिल्म के ब्रिटिश प्रीमियर के दौरान ये बातें कहीं।​​​​

​​​​​ डेनियल ने कहा, "मैं काफी रोमांटिक हूं, कम से कम फिल्म में अपने किरदार के जैसा रोमांटिक तो हूं। मैं पहले न्यूयॉर्क की यात्राएं करके लोगों को हैरान कर चुका हूं। लेकिन कभी-कभी इसकी प्रतिक्रिया मेरे लिए उल्टी पड़ जाती है।"​​​

​​​​ 'व्हाट्स इफ' फिल्म में डेनियल ने एक चिकित्सा स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुके वेलेस का किरदार निभाया है, जिसे अपनी करीबी दोस्त से प्यार हो जाता है। फिल्म में नायिका का किरदार अभिनेत्री जॉय काजन ने निभाया है।

End of content

No more pages to load