Bollywood News


​​मौत से पूर्व शांत थे रॉबिन विलियम्स

​​मौत से पूर्व शांत थे रॉबिन विलियम्स
​ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉबिन विलियम्स अपनी मौत से पहले एल्कोहोलिक्स अनॉन्मस (एए) बैठक में शामिल हुए थे। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, रॉबिन (63) यहां सोमवार को अपने घर में मृत मिले।​

उन्होंने जून में संयम भरा जीवन जीने के लिए पुनर्वास केंद्र में आकर रहने की सूचना दी थी। उनके एक दोस्त ने कहा कि वह उस सप्ताहांत मदद तलाश रहे थे।​ रॉबिन ने सबसे पहले 1982 में शराब पीनी छोड़ी, लेकिन वर्ष 2003 में उन्हें एक बार फिर तीन साल के लिए इसकी लत लग गई। कहा गया है कि हालिया पुनर्वास के बाद उनका अकेलापन बढ़ गया था।​

​​ एक सूत्र ने कहा, "वह अपनी परेशानियों से जूझ रहे थे और बहुत तन्हा हो गए थे।"​ रॉबिन को उनके पड़ोसियों ने अपने आप में कैद और दुखी बताया, हालांकि वह सबके साथ अच्छे थे।​

​​ एक स्थानीय निवासी ने कहा, "वह अपने आप में कैद थे। वह उस रॉबिन की तरह नहीं दिखे, जो कई वर्ष पूर्व यहां आकर बस गया था बल्कि बहुत उदास और कमजोर दिखे।"​​​

​​ 'क्रेजी वन्स' धारावाहिक के नायक रॉबिन को जैक (31), जेल्डा (25) और कोडी (22) नाम से तीन बच्चे हैं।

End of content

No more pages to load