Bollywood News


ओरा को ​बेहद पसंद हैं बीबर?

ओरा को ​बेहद पसंद हैं बीबर?
​​गायिका रीता ओरा कहती हैं कि उन्हें पॉप स्टार जस्टिन बीबर ​उन्हें ​अच्छे लगते हैं। वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 23 वर्षीया ओरा कहती हैं कि बीबर (20) प्रसिद्धि पाने के बाद जिस तरह एक पुरूष के रूप में सामने आए, उन्हें वह पसंद है।​

​ बीबर-ओरा पिछले दिनों एक स्टूडियो में एक-दूसरे के करीब आते देखे गए थे। यह घटना​कैल्विन हैरिस के साथ ओरा का रिश्ता खत्म होने की वजह बताई गई। 4म्यूजिक शो ​'​रॉक द लुक विद रिमेल लंदन​'​ में टेलीविजन प्रस्तोता मिक्युइता ओलिवर ने ओरा से पूछा था कि क्या वह बीबर को पसंद करती हैं! जवाब में ओरा ने कहा था, "कौन नहीं करता!" उन्होंने कहा, "​मुझे, ​वह जिस तरह परिपक्व हुए, आगे बढ़ रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं, वह पसंद है।​​ मुझे उनका रवैया और वह जिस तरह स्वयं को पेश करते हैं, पसंद है।"

End of content

No more pages to load