Bollywood News


टूट सकता है 'वन डायरेक्शन' बैंड: कॉवेल

संगीत जगत की मशहूर हस्ती साइमन कॉवेल का कहना कि एकल करियर बनाने की महात्वाकांक्षा 'वन डायरेक्शन' के सदस्यों को अलग कर सकती है।

​ नियाल होरान, जाएन मलिक, लियाम पायने, हैरी स्टाइल्स और लुईस टॉमलिंसन के 'वन डायरेक्शन' बैंड की स्थापना 2010 में की थी। बैंड की स्थापना के पीछे कॉवेल का बड़ा हाथ रहा है। ​

​ कॉवेल ने बताया कि उन्हें लगता है कि बैंड के सदस्य दो और एलबम बनाएंगे, इस रिकॉर्ड के रिलीज होने के बाद उनका भविष्य निश्चित नहीं है। उन्होंने कहा, ''बैंड के सदस्य हमेशा साथ काम नहीं करते। मुङो लगता है कि वे साथ मिलकर कम से कम दो एलबम और बनाएंगे।''

End of content

No more pages to load