चार बार ग्रेमी पुरस्कार जीते वाली गायिका क्रिस्टीना एग्युलेरा ने अपनी नवजात बेटी का नाम समर रेन रुटलर रखा है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, क्रिस्टीना 16 अगस्त को अपने मंगेतर फिल्म निर्माता मैथ्यू रुटलर के पहले बच्चे की मां बनीं।
क्रिस्टीना ने ट्विटर पर लिखा है, "हमारी बेटी समर रेन रुटलर के दुनिया में आने से बहुत गौरवान्वित हूं।" अपने पूर्व पति संगीतकार जॉर्डन ब्रेटमैन के साथ क्रिस्टीना का एक छह साल का बेटा मैक्स भी है।
क्रिस्टीना ने अपनी नवजात बेटी के बारे और कोई जानकारी साझा नहीं की है। किस्टीना ने यहां सेडर्स-सिनाय मेडिकल सेंटर में बेटी को जन्म दिया।
क्रिस्टीना को अपने बेटी के लिए भाया 'समर' नाम
Tuesday, August 19, 2014 14:17 IST


