Bollywood News


​डेमी ने ​बेटी के जन्मदिन पर भेट किया 'बंदूक'​ जैसा केक ​

​डेमी ने ​बेटी के जन्मदिन पर भेट किया 'बंदूक'​ जैसा केक ​
​हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने अपनी बेटी अभिनेत्री रूमर विलिस के जन्मदिन पर उन्हें बंदूक के आकार का केक भेंट किया।​

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, शनिवार को 26 साल की हुईं रूमर ने इंस्ट्राग्राम पर केक की तस्वीर साझा की है और शीर्षक में लिखा है, "जन्मदिन का अभी तक का सबसे अच्छा केक। मां आपको धन्यवाद।"​

​​ रूमर ने एक संदेश के साथ एक अन्य तस्वीर भी साझा की है। संदेश में लिखा है, "मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने में मदद की। मैं सबका शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि आप सब के बिना मैं नहीं होती। मैं आने वाले साहसिक कार्यो के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

End of content

No more pages to load