Bollywood News


​रोलिंग ने लिखी​ 'हैरी पॉटर' के अन्य किरदार की जीवनी

​वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, रोलिंग ने ​'​पॉटरमोर​'​ साइट पर हैरी पॉटर के इस किरदार की प्रोफाइल प्रकाशित की है, जिसका जिक्र श्रृंखला में हुआ है।​

रोलिंग इसे वेल्स सुपर स्टार डेम शिरले बेसी जैसे अपने पसंदीदा कलकारों में से एक बताती हैं।​ रोलिंग ने कहा,"​केलेस्टीना वारबेक 'हैरी पॉटर' के मेरे ऑफ स्टेज पसंदीदा किरदारों में से एक है और यह शुरुआत से ही हैरी पॉटर का हिस्सा रहा है।​"

​ उन्होंने कहा​,​ ​"​हालांकि हैरी पॉटर श्रृंखला की सात किताबों के दौरान हमने केलेस्टीना को कभी नहीं देखा, लेकिन मैंने हमेशा उसे शिरले बेसे के जैसा दिखने की कल्पना की थी।​"

​​​ उन्होंने बताया,​ "​मैंने केलेस्टीना का नाम एननेस्टी इंटरनेशल के लंदन स्थित मुख्यालय में सालों पहले मेरे साथ काम करने वाली मेरी मित्र से चुराया।​"​

​​​ यह जीवनी साइट पर सबस्क्राइब करने के बाद ही पढ़ी जा सकेगी।

End of content

No more pages to load