Bollywood News


अब ​बेटी के साथ काम करेंगे​ ​डेप​

अब ​बेटी के साथ काम करेंगे​ ​डेप​
​हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप कॉमिक पर बनने वाली फिल्म ​'​योगा होसर्स' में अपनी बेटी लिली रोज (15) के साथ काम करेंगे।​

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, मारधाड़-रोमांच से भरपूर इस फिल्म में डेप परिवार के अलावा अभिनेता-फिल्म निर्माता केविन स्मिथ और उनकी बेटी हर्ले क्विन स्मिथ भी होंगी।​

​​ 'योगा होसर्स' केविन की टस्क फिल्म का प्रीक्वल है, जिसका अगले माह टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा। केविन ने कहा, "लोग मुझसे हमेशा पूछते हैं, क्या आप कभी कॉमिक पर बनने वाली फिल्म बनाने वाले हैं?" उन्होंने कहा, "यह वही है।"

End of content

No more pages to load