'अवतार' फिल्म की नायिका जोई सैल्डाना ने 'एएलएस आइस बकेट चैलेंज' के माध्यम से वीडियो के जरिए पहली बार स्वीकार किया कि वह गर्भवती हैं।
आइस बकेट चैलेंज एक मनोरंजक गतिविधि है, जिसमें लोग एक व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की बाल्टी उड़ेलते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, सैल्डाना अपनी गर्भावस्था की वजह से यह चुनौती (आइस बकेट चैलेंज) स्वीकार नहीं कर सकीं। उन्होंने अपने पति मार्को पेरेगो को यह टास्क पूरा करने के लिए कहा।"
36 वर्षीया सैल्डाना ने अपने पेट को सहलाते हुए कहा, "मैं जेम्स गन (अभिनेता-फिल्म निर्देशक) की आइस बकेट चुनौती स्वीकार रही हूं।"
उन्होंने कहा, "यकीनन, मैं स्वयं इसे नहीं कर सकती, इसलिए चुनौती स्वीकारने और ठंडे पानी की बाल्टी से भीगने के लिए अपने पति का नाम दे रही हूं।"
वह अपनी गर्भावस्था को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। एक सूत्र ने पूर्व में कहा था, "वह खबर की घोषणा, इसके लिए मानसिक रूप से तैयार होने पर ही करेंगी।
सैल्डाना को मजबूरी में करना पड़ा गर्भावस्था का खुलासा
Friday, August 22, 2014 15:11 IST


