Bollywood News


​पाल्ट्रो को नहीं मार्टिन-लॉरेंस के रिश्ते से ऐतराज

​पाल्ट्रो को नहीं मार्टिन-लॉरेंस के रिश्ते से ऐतराज
हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो को अपने पूर्व पति क्रिस मार्टिन का​ ​अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस से रोमांस करना कतई बुरा नहीं लग रहा है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, फिल्म 'आयरन मैन 3' की नायिका पाल्ट्रो को जब तक चला कि उनके पूर्व पति मार्टिन 24 वर्षीया लॉरेंस के साथ आगे बढ़ गए हैं, तो उन्होंने उनके सुखद भविष्य की दुआ की।​

​ पाल्ट्रो-मार्टिन 10 वर्षो तक विवाह की डोर में बंधे रहने के बाद इस साल मार्च में अलग हो गए।​ एक सूत्र ने कहा, "वह बस उनकी खुशी चाहती हैं।"​

​ ​ लॉरेंस और मार्टिन जुलाई में लंदन में कोल्डप्ले बैंड की एक पार्टी के बाद साथ-साथ देखे गए थे। उसके बाद से ही उनके एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें उड़ीं।

End of content

No more pages to load