फिल्मोद्योग को 'ठंडा' व्यवसाय मानने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री इवा ग्रीन का कहना है कि वह हमेशा उन किरदारों का चुनाव करती हैं, जिनसे उन्हें अच्छा एहसास होता है। साल 2006 में 'केसीनो रॉयल' फिल्म में नजर आईं इवा को लगता है कि 2014 उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने दो बड़ी फिल्मों 'सिन सिटी : ए डेम टू किल' और '300 : राइज ऑफ एन एम्पायर' में किरदार निभाए और टीवी शो 'पेनी ड्रेडफुल' में भी नजर आईं है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबकि, 33 वर्षीया इवा ने कहा, "सच कहूं तो 'केसिनो रॉयल' के बाद मेरे पास कोई दिलचस्प पेशकश नहीं आई। हर किरदार ऊबाऊ खूबूसरत लड़की का था। ऐसे किरदार करने की अपेक्षा, मैंने ऐसी फिल्में बनाई जो ज्यादा लोग नहीं देखते, लेकिन उन्हें करके मुझे अच्छा एहसास हुआ।"
उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म व्यवसाय को हमेश ठंडा पाया है, इसलिए इस साल अच्छे किरदार पाना और लोगों का मनोरंजन करना मेरे लिए जादू जैसा है।" उन्होंने कहा, "सशक्त स्त्रियों का किरदार करना मजेदार रहा।"
इवा को 'ठंडा' लगता है फिल्म व्यवसाय
Saturday, August 23, 2014 19:05 IST


