सुपरमॉडल केट मोस वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही हैं। हाल ही में वह डिटॉक्स के लिए तुर्की गई थी। वहां उन्होंने शीत चिकित्सा चैंबर का प्रयोग किया।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 40 वर्षीया केट ने एक साल में कई बार तुर्की के लाइफको में आश्रय लिया और इस बार डिटॉक्स के दौरान अपना वजन कम करने के लिए दो से तीन मिनट तक 108 डिग्री ताप वाली नाइट्रोजन भाप के बीच रहीं।
वह डिटॉक्स के कड़े आहार नियमों का पालन भी कर रही हैं। वह चीनी, कैफीन, शराब और कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन नहीं करतीं। अपने शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के लिए वह बेंटोनाइट मिट्टी आधारित पेय पदार्थ पीती हैं।
वजन कम करने के नए-नए तरीके अपनाती हैं केट
Monday, August 25, 2014 15:23 IST


