Bollywood News


केली सबसे अस्त-व्यस्त इंसान: केंडल

केली सबसे अस्त-व्यस्त इंसान: केंडल
मॉडल केंडल जेनर कहती हैं कि उनकी छोटी बहन केली को अपना कमरा साफ-सुथरा रखने में मशक्कत करनी पड़ती है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, केंडल ने कहा, "उसका (केली) कमरा सच में बड़ा गंदा है। वह सबसे ज्यादा अस्त-व्यस्त इंसान हैं और इसकी परवाह नहीं करती।"

उन्होंने कहा, "सचमुच, वह एक रात मेरे घर पर सोएगी और मैं गेस्ट रूम में चली जाऊंगी और कमरा कूड़ा बन जाएगा।"

वे दोनों कर्टनी, किम और कोल कर्दशियां की सौतेली बहन हैं, जो छह वर्षो तक उनके पारिवारिक शो 'कीपिंग अप विद कर्दशियन्स' में नजर आईं। वे मानती हैं कि इतनी कम उम्र में प्रसिद्धि पाने से उनमें चिंता बढ़ गई है।

End of content

No more pages to load