हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी टेनिस खेलते समय चोटिल होने के बाद अब छड़ी के सहारे चल रहे हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, सोमवार की रात एमी पुरस्कार समारोह में केविन एक छड़ी के सहारे चलते नजर आए।
पुरस्कार सामारोह से दो दिन पहले टेनिस खेलते समय केविन के पैर में चोट आ गई थी। उन्होंने 'एंटरटेनमेंट टुनाइट' को बताया, "असल में छड़ी के साथ आने की कोई योजना नहीं थी। दो दिन पहले टेनिस कोर्ट में एक ड्रॉप शॉट के लिए दौड़ने के दौरान मेरे घुटने के पीछे की नस में तनाव आ गया था।"
चोट लगने से छड़ी के सहारे चल रहे हैं केविन
Wednesday, August 27, 2014 16:11 IST


